भाजपा नेता की दवंगई एक पिता को मुर्गा बनाया,बेटी ने देखा वीडियो तो जहर खा लिया

0

भाजपा नेता ने एक पिता को बनाया मुर्गा,वायरल हुआ वीडियो तो बेटी ने खाया जहर,

जबलपुर–/जबलपुर में भाजपा नेता की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ हैं जहा एक आम आदमी को पैसों की खातिर मुर्गा बनाकर उसका वीडियो बनाया जाता है,फिर इसके बाद उसे सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता हैं और जब वीडियो मुर्गा बने पिता की बेटी और उसके कॉलेज के दोस्तो तक पहुँचा तो बेटी ने आत्मग्लानि के चलते जहर खा लिया जिसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

वीडियो के मुताबिक जबलपुर के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शफीक हीरा और उनके साथियों ने एक व्यक्ति को रुपयों की खातिर मुर्गा बनाया बाद उसने उस व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट भी की इस सब का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल होते ही वीडियो उसकी बेटी के कॉलेज में पढने वाले साथियों तक भी पहुंच गया,जब पीडित व्यक्ति की बेटी ने पिता की हालत देखी तो उससे यह नहीं देखा गया ये सब देखकर उसे आत्मग्लानि हुई और घर जाकर उसने जहर खा लिया

जानकारी के अनुसार युवती एक निजी कॉलेज की छात्रा है यह वीडियो उसके दोस्तों तक पहुंच गया था दोस्तों ने जब युवती को उसके पिता का वीडियो वायरल होने की बात कही तो युवती ने जहर खा लिया युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है युवती की मां ने इस संबंध में बात करने से इंकार कर दिया है पुलिस ने अभी इस मामले में जांच की बात कही है,भाजपा नेताओं ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here