तालाब में तैरता मिला शव ,जाँच में मामला !

0

तालाब में तैरता मिला युवक का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

भोपाल–/ राजधानी भोपाल के काली मंदिर के पास छोटे तालाब में आज मंगलवार दोपहर एक युवक की लाश तैरती मिली, युवक की उम्र 28-29 साल बताई जा रही है इस मामले मे अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई, तलैया थाना पुलिस ने बताया कि आज मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी की काली मंदिर के पास तालाब में एक युवक की लाश मिली है, सूचना मिलते ही पुलिस

मौके पर पहुँची और गोताखोरों मदद से शव को बाहर निकाला,प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया

तलैया थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव के पास से कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली है जिससे हादसे के कारण का पता लग सके, फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here