कहा स्वयम्भू मामा शिवराज सिंह के कार्यकाल में बड़े महिलाओं पर अत्याचार

0

प्रदेश में बढ़ रहें महिलाओं विरुद्ध गंभीर अपराधों की घटनाएं और छेड़छाड़ पर महिला कांग्रेस ने चिंता प्रकट कर राजधानी मे किया पैदल मार्च प्रदर्शन, नामदेव की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शौपा DGP को ज्ञापन 

भोपाल–/मप्र में अभी हाल ही मे राज्य के हिस्सा रहे मध्यप्रदेश सिलाई कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) ने एक एसिड अटेक युवती के साथ छेड़छाड़ और दुराचार किए जाने का प्रयास किया था के गंभीर आरोप लगे हैं युवती द्वारा शिकायत के बावजूद भी आरोपी पर सरकार की मेहरबानी समझ से परे हैं सरकार दुराचारियो को बचाने मे जुट जाएगी तो प्रदेश मे नारियों की सुरक्षा के साथ अस्मिता बचाये रखना कैसे संभव होगा,
जिला महिला कांग्रेस कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मंडवी चौहान ने कहा कि प्रदेश मे स्वयं को स्वयंभू मामा कहलवाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में सर्वाधिक ब्लात्कार और महिला अत्याचार की घटनाएं निरन्तर बढ रही है जिसकी रोकधाम होनी चाहिए और ऐसा कृत्य करने वालो को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए,
भोपाल जिला महिला कांग्रेस ने नारी सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए रोशनपुरा पर सैकड़ो महिलाओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और एसिड पीड़िता के साथ घटित घटना के विरोध मे आरोपी सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेन्द्र नामदेव को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है एवं ऐसी घटनाओं की रोकधाम के लिए पुलिस महा निर्देशक के नाम सबोधित ज्ञापन एसडीएम भोपाल को शोपा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here