जब डीएम ने बुलाया सभी पत्रकारों को !

सागर–/जिले के नवागत अधिकारियों में से एक कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सभी पत्रकारों को आज होटल दीपाली में आमंत्रित किया हुआ था ,मीडिया कर्मी इस बैठक का उद्देश्य नही समझ पा रहें थे पर जैसे ही बैठक स्थान पर सभी पहुचे वहां भोजन स्टाल लगे थे पार्टी जैसा माहौल दिखा ,पत्रकारों के आते ही कलेक्टर महोदय ने पहले भोजन का नेवता दें डाला सभी अधिकारियों व पत्रकारों ने साथ बैठकर खाना खाया व सभी को एक बस्ता उपहार स्वरूप भेठ मिली जिसमे एक डायरी कलम थी फिर एक 20 मिनिट का परिचय व आने वाले समय मे कुछ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा दी गई वही SP श्री शुक्ल ने भी अपने विचार रखे ,खेर बैठक मात्र औपचारिकता थी दरअसल गेट टू गेदर कहना उचित होगा इस आयोजन को जो अच्छा रहा ,बैठक मे प्रमुख रूप से कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ,एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ल सीसीएफ के अलावा जिला पंचायत CEo , मेडीकल कालेज डीन,DFO और जिले के एसडीएम भी उपस्थित रहे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here