Monday, February 2, 2026

1 जुलाई से टोल प्लाजा पार करते ही A/c से कट जाएंगे पैसे बचेंगे लंबी लाइन से ! !

Published on

इंदौर–/नेशनल अौर स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर अब झगड़े नहीं होंगे। प्लाजा के कर्मचारी मनमानी वसूली नहीं कर पाएंगे। कतार में लगकर समय बर्बाद नही करना पड़ेगा और न स्लिप के लिए इंतजार करना होगा। वाहनों पर फास्टैग स्टीकर लगा होने से टोल प्लाजा पर टैक्स सेंसर के माध्यम से ऑटोमैटिक कट जाएगा। यह फास्टैग स्टीकर 1 जुलाई से बेची जाने वाली कार और अन्य बड़े निजी व कमर्शियल वाहनों में लगा हुआ मिलेगा। हालांकि पुराने वाहन भी इस स्टीकर को लगवा सकेंगे। इसके कारण टोल टैक्स में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा,टैक्स वसूली के मामले में सरकार अब सख्त होती जा रही है। देश में भी कुछ समय पहले वाहनों के लिए फास्टैग स्टीकर की शुरुआत की गई थी। अब केंद्र सरकार टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार कम करने और लोगों को सुविधा के लिए इसे अनिवार्य करने के लिए कदम उठा रही है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी चार पहिया और इससे बड़े यात्री व लोडिंग वाहनों में विंड स्क्रीन (आगे का कांच) पर फास्टैग स्टीकर लगाना अनिवार्य कर दिया है। फास्टैग स्टीकर लगे होने का सत्यापन वाहन के रजिस्ट्रेशन के वक्त आरटीओ अधिकारी करेंगे। मंत्रालय ने सभी टोल प्लाजा पर विशेष फास्टैग लेन के लिए भी निर्देश दिए हैं। कई टोल प्लाजा पर यह लेन है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है,
इस तरह करेगा काम फास्टैग स्टीकर,फास्टैग स्टिकर रेडियो फ्रीक्वेंसी व्हीकल आईडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित होगा। स्टीकर लगा वाहन जैसे ही फास्टैग लेन से गुजरेगा, वहां लगा रेडियो फ्रीक्वेंसी रीडर पढ़ लेगा कि वह कौन सी गाड़ी है और उसके हिसाब से वह तुरंत टोल टैक्स काट लेगा। यह स्टीकर टोल प्लाजा और कुछ बैंकों से मिल सकेगा। इसे प्रीपेड मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा
करोड़ों के डीजल-पेट्रोल की होगी बचत,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ समय पहले कहा था कि देश में टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगने से हर साल 86 हजार करोड़ का ईंधन व्यर्थ में जल जाता है। इसलिए सरकार ऑटोमैटिक टोल कलेक्शन पर जोर दे रही है। फास्टैग स्टीकर व्यवस्था होने के बाद भी बहुत कम वाहन में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। नए वाहनों में इसके लगे होने यह कतारें खत्म होंगी। करोड़ाें का डीजल बचेगा और लोगों को सुविधा भी मिलेगी।

जल्द लागू होगी व्यवस्था

सरकार ने नए वाहनों में 1 जुलाई से फास्टैग स्टीकर लगाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पर फाइनल नोटिफिकेशन जारी करते हुए व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। मौजूदा गाड़ियों के लिए भी यह स्टीकर टोल प्लाजा सहित टाइअप किए हुए बैंकों में उपलब्ध होता है।

Latest articles

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!