Monday, February 2, 2026

जाट आंदोलन के चलते हरियाणा में हाई अलर्ट

Published on

जाटों की ओर से सोमवार को दिल्ली कूच को देखते हुए खट्टर सरकार ने हरियाणा में हाई अलर्ट कर दिया है. संवेदनशील जिलों में सेना बुला ली गई है.

सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि रेल-रोड बाधित न हो. वहीं हुड़दंग मचाने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी. हिसार, रोहतक, जींद, झज्जर पानीपत, सोनीपत, कैथल और करनाल में धारा-144 लगा दी गई है.

कई जिलों में इंटनेट सेवा बंद कर दी गई है. इन जिलों में हिसार, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, भिवानी, कैथल, जींद और सोनीपत हैं. वैसे जिला प्रशासन ने अभी इसका औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है.

गृह सचिव रामनिवास ने बताया कि कानून-व्यवस्था के लिए प्रदेश में पैरामिलेट्री की 125 कंपनी तैनात हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेना से भी मदद मांगी है. सैन्य अफसर तय करेंगे कि कितनी टुकड़ियां तैनात होंगी. किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है. ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि जाट अब हरियाणा सरकार से बात नहीं करेंगे. मुझे मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भरोसा नहीं. वार्ता में केंद्रीय मंत्रियों को शामिल करने पर ही बात होगी. प्रदेश सरकार राजनीति कर रही है. इसमें समाज के भी कुछ लोग शामिल हैं.

Latest articles

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

सागर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां की हत्या कर हुआ फरार

सागर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां की हत्या कर हुआ...

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में...

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक प्रदीप लारिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!