मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर दे दी जान

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर दे दी जान

19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर दे दी जान

छतरपुर। गढ़ीमलहरा में एक 19 वर्षीय लड़की अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। परिजन लड़की को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता सुंदर चौरसिया ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी निकिता चौरसिया छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। मंगलवार रात करीब 1 बजे तक निकिता सभी के साथ सोई थी। सब कुछ ठीक था। रात करीब 2 बजे उसने अचानक अपने कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारकर वे उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन तब तक निकिता की मौत हो चुकी थी।

मौत की पुष्टि होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। निकिता के पिता का कहना है कि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।