मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अनियंत्रित होकर बस पलटने से 12 लोग घायल 

By: Arjun Sagar
अनियंत्रित होकर बस पलटने से 12 लोग घायल
Sponsor Ad

अनियंत्रित होकर बस पलटने से 12 लोग घायल 

छतरपुर। जिले में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। जहां तोप घाटी के पास सवारी बस अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां वे अस्पताल के ट्रामा सर्जिकल वॉर्ड में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज जारी है।

यह है पूरा मामला

घायलों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है जहां इस बस में लगभग 70 सवारी भारी हुई थी। इस सब में सटई के लोग मोनिया (मौन व्रत) करने के लिए जा रहे थे। जिनमें से 6 से 7 लोग हादसे में घायल हो गए।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर एम्बुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद सभी घायलों को पहले सटई अस्पताल जबकि कुछ लोगों को बिजावर अस्पताल ले जाया गया। बाकी ज्यादातर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं और युवा सब घायल हैं।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।